सीएम योगी के सूबे उत्तर प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है। राज्य में बेरोजगारों की संख्या तेजी से बढ़ी है। विधानसभा में राज्य के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने आंकड़े पेश किए। विधानसभा में एक सवाल का लिखित जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि 7 फरवरी 2020 तक राज्य में कुल 33.93 लाख लोग बेरोजगार हैं। पिछले साल बेरोजगारों की संख्या 12.5 लाख बढ़ी है। पिछले दो साल में यह संख्या बढ़कर 34 लाख हो गई है। बेरोजगारी का यह आंकड़ा उत्तर प्रदेश के श्रम मंत्रालय के पोर्टल पर भी अपलोड किया गया है। हालांकि मंत्रालय द्वारा इस बात का कोई जिक्र नहीं किया गया है कि बेरोजगारी बढ़ने की असल वजह क्या है।
ये सिर्फ रज़िटर्ड बेरोजगार है ना जाने कितने बेरोजगार है जिन्होंने अपना रज़िटर्ड नही कराया