केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से खफा भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर बुलाकर दी चेतावनी* *गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा था*

*केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बयान से खफा भाजपा, जेपी नड्डा ने पार्टी दफ्तर बुलाकर दी चेतावनी*
*गिरिराज सिंह ने देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा था*


नई दिल्ली ।     अक्सर अपने विवादित बयानों की वजह से चर्चा में रहने वाले भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने हाल ही में देवबंद को आतंकवाद की गंगोत्री कहा। उनके इस बयान को लेकर पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा उनसे नाराज हैं और उन्हें पार्टी दफ्तर तलब किया है। माना जा रहा है कि पार्टी ने उन्हें चेतावनी दी है। नड्डा से मुलाकात करने के बाद पार्टी कार्यालय से निकले भाजपा सांसद ने किसी से भी बात नहीं की। उत्तर प्रदेश के एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 12 फरवरी को कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। दुनिया में जितने भी आतंकी हुए हैं या आतंकी घटनाएं हुई हैं, उनके तार कहीं न कहीं देवबंद से ही जुड़े हैं। देवबंद से आतंकवाद को हमेशा समर्थन मिला है। आतंकवादी भी यहां आकर रुके हैं, चाहे हाफिज सईद का मामला हो या अन्य घटनाएं। सहारनपुर से लोकसभा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने गिरिराज सिंह के बयान शर्मनाक बताया था। उन्होंने कहा था कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। देवबंद वह स्थान है जिसने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। यहां के उलमा कराम ने लाठियां खाईं। फांसी के फंदों को चूमा, जेल गए और शहीद हुए।


Comments
Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
शामली पालिका सफाई नायक जितेंद्र चंद्र की जांच को ज्ञापन अरविंद झंझोट
Image
चौथी अर्थव्यवस्था होठो पर लाली पेट खाली बातों में दलाली, हवा सिंह सांगवान
Image