राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने के बाद महंत श्री की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीया अयोध्या आने का निमंत्रण

-राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बनने के बाद महंत श्री की प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीया अयोध्या आने का निमंत्रण ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, अयोध्या आने का दिया निमंत्रण*
                                                                                                                                                                                    
नई दिल्ली, 20 फरवरी (एएनएस)। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रबंध महंत नृत्य गोपाल दास समेत ट्रस्ट के सदस्यों ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए हाल ही में गठित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की पहली बैठक बुधवार को हुई थी।


ट्रस्ट के महासचिव विश्व हिंदू परिषद नेता चंपत राय और कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि भी बैठक में उपस्थित थे। मुलाकात के बाद महंत नृत्य गोपाल दास ने संवाददाताओं से कहा, 'हमने प्रधानमंत्री को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया।' 
न्यास की दिल्ली में कल हुई बैठक में महंत नृत्य गोपालदास को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास का अध्यक्ष प्रबंध, विहिप के चंपत राय को महासचिव एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह नृपेन्द्र मिश्रा को भवन निर्माण समिति का चेयरमैन बनाया गया है। स्वामी गोविंददेव गिरि जी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। अयोध्या में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में न्यास का बैंक खाता खोलने का निर्णय किया गया है।
भारत सरकार ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र' ट्रस्ट की स्थापना से संबंधित राजपत्र अधिसूचना पहले ही जारी कर चुकी है। गौरतलब है कि शीर्ष अदालत द्वारा राम मंदिर के पक्ष में फैसला देने व मंदिर निर्माण के लिए न्यास के गठन के आदेश पर 5 फरवरी को केंद्र सरकार ने ट्रस्ट का ऐलान किया था


Comments
Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
शामली पालिका सफाई नायक जितेंद्र चंद्र की जांच को ज्ञापन अरविंद झंझोट
Image
चौथी अर्थव्यवस्था होठो पर लाली पेट खाली बातों में दलाली, हवा सिंह सांगवान
Image