एक्शन मुड में नकुड पुलिस- अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- भेजा जेल....
सहारनपुर:एसएसपी दिनेश कुमार पी.के आदेशानुसार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही है गिरफ्तारियां अपराधियोंोंोंोंों को पहुंचाया जा रहा सही जंंगह एसपी देहात विद्यासागर मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेंद्र नागर के दिशा निर्देशन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी के कुशल नेतृत्व में नकुड पुलिस ने अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल की हवा खिलाने का काम किया है।नकुड थाने की अंबेहटा चौकी इंचार्ज नरेश सिंह ने टीम के साथ मिलकर गांव घाटमपुर से एक अभियुक्त जावेद पुत्र इस्लाम निवासी ग्राम घाटमपुर थाना नकुड जनपद सहारनपुर को 16 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।दूसरी घटना में अंबेहटा चौकी इंचार्ज नरेश सिंह ने टीम के साथ मिलकर चेकिंग अभियान के दौरान अब्दुल पुत्र अहमद अली निवासी ग्राम दौराला थाना नकुड जनपद सहारनपुर को ढाई किलो डोडा पोस्त चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है।तीसरी घटना में नकुड थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रामकुमार तोमर ने टीम के साथ मिलकर एक अभियुक्त चरणसिंह पुत्र दल्लू धोबी निवासी ग्राम नठोडी थाना नकुड जनपद सहारनपुर को गांव शुक्रताल गेट के पास गन्ना तोल कांटे के सामने नकुड से 12 बोतल देशी शराब संतरा हरियाणा मार्का नाजायज के साथ गिरफ्तार किया है।चौथी घटना में थाने पर तैनात कॉन्स्टेबल सोनू कुमार व कॉन्स्टेबल मोहित शर्मा के द्वारा गुरमीत सिंह पुत्र ईलम सिंह निवासी मोहल्ला महादेव होली चौक के पास कस्बा व थाना नकुड जनपद सहारनपुर को होली चौक नकुड से 24 बोतल देशी संतरा शराब हरियाणा मार्का के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।पांचवीं घटना में उप निरीक्षक इंद्रजीत सिंह के द्वारा एक वांछित अभियुक्त विकास पुत्र सौराज निवासी ग्राम मनोहरपुर थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को बस स्टैंड नकुड से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।बताते चलें कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार सैनी के नेतृत्व में नकुड पुलिस लगातार क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध कार्यों में लिप्त लोगों को चुन चुन कर जेल भेजने का काम कर रही है।
एक्शन मुड में नकुड पुलिस- अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार- भेजा जेल.... सहारनपुर:एसएसपी दिनेश कुमार पी.के आदेशानुसार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत की जा रही है गिरफ्तारियां अपराधियोंोंोंोंों को पहुंचाया जा रहा सही जंंगह