15 फरवरी देखिए आज का इतिहास

 आज का इतिहास



15 फ़रवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

महान् खगोलशास्त्री गैलीलियो का जन्म 1564 में हुआ।

फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने 1677 में गठबंधन किया।

आस्ट्रेलिया और प्रसिया के बीच 1763 में शांति संधि हुई।

अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना 1764 में हुई।

फ़्रांस ने 1798 में रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।

फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने 1806 में ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।

1903 में दुनिया का सबसे पसंदीदा सॉफ्ट टॉय टैडीबियर को मॉरिस मिख्टॉम द्धारा बाजार में उतारा गया।

ब्रिटेन की लेबर पार्टी की 1906 में स्थापना हुईं।

अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की 1926 में शुरूआत।

सिंगापुर ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1942 में जापान की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

बर्लिन पर ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने 1944 में बमबारी की।

बेल्जियम में 1961 में हुए “बोइंग 707” विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से लगभग 50 लोगों की जान गयी।

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना 1976 में की गई।

तत्कालीन सोवियत संघ की सेना ने 1989 में अफगानिस्तान से वापसी की थी

मशहूर फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को 2000 में दादासाहेब फालके पुरस्कार प्रदान किया गया।

“एरियन 4” राकेट से 2003 में दूरसंचार उपग्रह ‘इंटलसैट’ अंतरिक्ष में छोड़ा गया।

हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का 2008 में पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।

जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2010 में 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।

2012 के दिन ही मध्य अमेरिकी देश होंडुरस में कोमायागुआ जेल में भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 358 लोगों की जान चली गई।

*15 फ़रवरी को जन्मे व्यक्ति –*

15 फरवरी साल 1872 उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल विलियम मैल्कम हेली ने जन्म लिया।

भारतीय इतिहासकार व लेखक राधाकृष्ण चौधरी का जन्म 1921 में हुआ।

ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि नरेश मेहता का जन्म 1922 में हुआ।

भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार के.जी. सुब्रह्मण्यम का जन्म 1924 में हुआ।

संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार राधावल्लभ त्रिपाठी का जन्म 1949 में हुआ।

लेखक अरुण कमल का जन्म 1954 में हुआ।

भारतीय अभिनेता आशुतोष गोवरिकर ने 1964 में जन्म हुआ।

भारतीय अभिनेत्री मीरा जेसमिन का जन्म 1984 में हुआ।

*15 फ़रवरी को हुए निधन –*

1869 में महान उर्दू कवि और लेखक मिर्जा गालिब का निधन।

1948 में प्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का निधन।

 2015 में अभिनेत्री मनोरमा का निधन।

*15 फरवरी के महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव –*


उत्पादकता सप्ताह (12 फरवरी  -18 फरवरी )

Popular posts
शामली जननायक कर्पूरी ठाकुर सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में हाथरस 6 वर्ष की बच्ची से रेप की घटना पर मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को सोंफा ज्ञापन
Image
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान