कांग्रेश सहारनपुर किसान महापंचायत सफलता के बाद मुजफ्फरनगर में भी किसानों को एकजुट करने में लगी मेहरबान खान

मुजफ्फरनगर  सहारनपुर और बिजनौर में किसान महापंचायत के सफलता के बाद


अब कांग्रेस मुजफ्फरनगर में किसानों को जुटाने की तैयारी कर रही है। यहां भी किसानों की महापंचायत की तैयारी शुरू हो गई है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका वाड्रा मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों को संबोधित करेंगी। हालाकि अभी इनका पूरा कार्यक्रम तय नहीं है। लेकिन एक सूचना के अनुसार 20 फरवरी को इनका दौरा होगा।


कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा 20 फरवरी को बघरा में जनसभा को संबोधित करेंगी।

शहर के एक रेस्टोरेंट में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 20 फरवरी को कांग्रेस की ओर से बघरा स्थित मैदान में विशाल जनसभा होने जा रही है। इसके लिए गांव-गांव जाकर सभी वर्गों के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। प्रियंका वाड्रा जनसभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस कार्यकर्ता इन तैयारियों में जुट गए हैं। तमाम तैयारियों के लिए व्‍यवस्‍थाएं बनाई जा रही हैं। साथ ही प्रशासन से भी इसकी अनुमति ली जाएगी।


कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों करेंगे एकजुट


किसान महापंचायत को सहारनपुर और बिजनौर जैसे ही सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर किसानों व अन्‍य वर्गों को एकजुट करेंगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा जानकारी दी कि प्रियंका वाड्रा के अन्‍य कोई भी कार्यक्रम तय नहीं किया गया है। अभी बस इस बात की सूचना मिली है कि वह 20 फरवरी को महापंचायम में शामिल होंगी।


बिजनौर में पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा था निशाना


सोमवार को हुई बिजनौर में महापंचायत के दौरान प्रियंका वाड्रा ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा था कि किसान ठंड में किसान सड़कों पर कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं, लेकिन पीएम उनकी समस्‍या जानने को भी तैयार नहीं है, वे विदेश का दौरा कर सकते हैं लेकिन किसानों से मिलने के लिए दो से तीन किमी भी नहीं जा सकते।


प्रियंका वाड्रा के भाषण पर होंगी नजरें


सहारनपुर और बिजनौर में कांग्रेस की तरफ से आयोजित की गई महापंचायत प्रियंका वाड्रा ने किसानों को संबोधित किया था। इन दोनों किसान महापंचायतों में प्रियंका का भाषण लगभग एक ही जैसा रहा। प्रियंका वाड्रा के पूरे संबोधन में निशाने पर पीएम मोदी ही रहे, लेकिन उनके भाषण में कोई नयापन नहीं था। दस फरवरी को सहारनपुर और सोमवार को बिजनौर, दोनों ही जगह उनके निशाने पर पीएम मोदी ही थे। दोनों ही जगहों पर उन्होंने पूंजीपतियों को मोदी का मित्र बताया।

Comments
Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
वीपी सिंह सामाजिक न्याय के प्रखर प्रहरी, मास्टर विजय सिंह
Image
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image