मुजफ्फरनगर दर्दनाक हादसा तेज रफ्तार कार बारातियों में घुसी एक की मौत दर्जनों घायल हितेंद्र सिंह


मुजफ्फरनगर।      बड़ी दुखद खबर       


           

मुजफ्फरनगर जनपद में हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां बरात की चढ़त के दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई और मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात हाईवे पर गांव बीबीपुर के निकट एक तेज रफ्तार कार बारातियों में जा घुसी। बताया गया कि गांव शेरनगर में मंगलवार देर रात को बहादरपुर से बरात आई थी। हाईवे पर बरात की चढ़त हो रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार बरातियों में जा घुसी। इस हादसे में 12 बराती घायल हो गए। इसके अलावा प्रमोद नाम के व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। 


सूचना पर पहुंची नई मंडी पुलिस ने सभी घायलों को निजी अस्पताल में कराया भर्ती। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया कि उत्तराखंड की ओर से आ रही कार की रफ्तार काफी तेज थी।

Popular posts
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
भाई के लिए बहन या गर्लफ्रेंड स्पेशल कोन सच्ची कहानी पूजा सिंह
Image