उत्तर प्रदेश उपभोक्ता संघ के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ने किया निरीक्षण
(रिपोर्ट फिरोज खान) शामली दिनांक 19/06/2021 को श्री संजीव गोयल सिक्का जी ने शुक्रवार को पल्हेड़ा स्थिति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। पल्हेड़ा में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को माननीय मंत्री जी ने गोद लिया है। उन्होंने केंद्र पर मौजूद डॉक्टर दिवाकर से सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण में जन जन को सुरक्षित रखने में
अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले चिकित्सको व स्टाफ का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जहाँ बीमार वही उपचार के सिद्धांत पर जोन बनाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ओ.पी.डी. में अधिक से अधिक मरीज देखे जाए। इस दौरान कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के महानगर मंत्री गौरव मलिक, महानगर के सदस्य रविन्द्र शर्मा , पल्हेड़ा के बूथ अध्यक्ष बिट्टू पाल, संचित भोला, विनोद पाल, मुखिया, मनोज वाल्मीकि, गुरु वचन, छोटी चौहान , सागर पाठक आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे मयंक गुप्ता मीडिया आईटी प्रमुख श्री संजीव गोयल सिक्का दर्जा राज्यमंत्री सभापति-उत्तर प्रदेश उपभोक्ता सहकारी संघ