लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी मुख्यमंत्री आदित्यनाथ हाल जानने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे मेहरबान खान

 *पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे सीएम योगी -*




उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89 वर्ष) की हालत फिर खराब हो गई है। उनके शरीर में सूजन आ गई है और उन्हें बेचैनी की समस्या थी। इसके बाद शनिवार की देर रात उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह कल्याण सिंह से मिले आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचे। 


सीएम ने उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों को कहा कि उनके इलाज में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। आरएमएल इंस्टिट्यूट से मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों की टीम पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। उनके जरूरी टेस्ट किए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।



*सीएम ने डॉक्टरों से की बात*


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जाना और उन्हें निर्देश दिए।


*कोरोना वायरस को मात दी*


कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में उनकी हालत स्थिर थी। इसके बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया था। यहां उनका इलाच चला। बीते अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उसके बाद उनकी सेहत थी।

Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
शामली लायंस क्लब हाड कपांती सर्दी में बना गरीबों का सहारा
Image