वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन देवेंद्र चौहान

 नही रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ



वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन हो गया है। 67 की उम्र में उन्होंने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े चार बजे उनका निधन हुआ। दूरदर्शन और एनडीटीवी जैसे समाचार चैनलों के लिए सेवाएं दे चुके दुआ हिंदी पत्रकारिता के जाने माने चेहरा रहे,


दुआ को लीवर में संक्रमण के कारण कुछ दिनों पहले परमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वह अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। दुआ अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गए हैं। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था। दुआ भी कोरोना से लड़े थे और इसके बाद से उनका शरीर लगातार कमजोर होता गया। दुआ का अंतिम संस्कार रविवार दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

दुआ की बेटी अभिनेत्री मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''वह (पिता विनोद दुआ) अब हमारी मां और उनकी प्यारी पत्नी चिन्ना के साथ स्वर्ग में है और वे साथ में गाना, खाना पकाना और यात्रा जारी रखेंगे।'' विनोद दुआ की एक और बेटी बकुल दुआ हैं, जो मनोवैज्ञानिक हैं।

Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
भाई के लिए बहन या गर्लफ्रेंड स्पेशल कोन सच्ची कहानी पूजा सिंह
Image
दुनिया व आज के संदर्भ में भारत की तुलना छोटा बच्चा समझ जाए पर नासमझ नेता नहीं नदीम अहमद
Image
सफाई कर्मचारी समस्या समाधान के लिए डीएम शामली को राज्यपाल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन अरविंद झंझोट
Image