श्रद्धा के बाद लाशों का सिलसिला अब यूपी यमुना एक्सप्रेसवे सूटकेस में युवती की लाश देवेंद्र चौहान

 यमुना एक्सप्रेसवे पर ब्लाइंड मर्डर : लाल सूटकेस में मिली लड़की की लाश, सीने से बंदूक सटाकर मारी गोली, नोएडा और गाजियाबाद से जुड़ सकते हैं तार 


उत्तर प्रदेश , यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शुक्रवार की दोपहर एक लाल सूटकेस में लड़की की लाश मिली है। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मथुरा पुलिस ने सूटकेस से लड़की के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि लड़की की हत्या क्यों की गई और वहां पर उसके शव को फेंका गया है। इस मामले के तार मथुरा के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुडगांव, फरीदाबाद, आगरा, बरेली और हाथरस जुड़े हुए बताए जा रहे हैं।

*राजकीय कृषि फार्म हाउस के पास मिली लाश*

मथुरा पुलिस अधिकारी ने इस मामले में पूरी जानकारी दी है। मथुरा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी। यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के पास राजकीय कृषि फार्म हाउस के सामने एक सूटकेस पड़ा हुआ है। वह सूटकेस में से खून निकल रहा है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम और सीओ आलोक कुमार मौके पर पहुंचे।

*काले रंग की टीशर्ट और हाफ पेंट पहनी हुई थी*

पुलिस ने जब सूटकेस को खोला तो होश उड़ गए। सूटकेस के अंदर एक लड़की की लाश पड़ी मिली। लड़की की लाश एक पॉलिथीन में पड़ी हुई मिली। पुलिस अधिकारी आलोक कुमार का कहना है कि लड़की के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या की गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि लड़की को काफी करीबी से गोली मारी गई है। इसके अलावा उसके शरीर पर काफी स्थानों पर चोट के निशान मिले हैं। लड़की ने काले रंग की टीशर्ट और हाफ पेंट पहनी हुई थी। 

*लंबाई करीब 5.2 फुट*

शुरुआती जांच में ऐसा लग रहा है कि लड़की अच्छे परिवार से संबंध रखती हैं। लड़की की लंबाई करीब 5.2 फुट है। इसके अलावा लड़की के बाएं हाथ में कलावा और धागा बंधा हुआ है। पुलिस को आशंका है कि लड़की की हत्या कहीं और की गई। उसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंका गया।

Popular posts
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
भाई के लिए बहन या गर्लफ्रेंड स्पेशल कोन सच्ची कहानी पूजा सिंह
Image