शामली के नए डीएम रविंद्र कुमार 2011 बैच सिक्किम कैडर के अधिकारी 1981 किसान परिवार में जन्म कवि हृदय

 आईएएस रविंद्र कुमार (IAS Ravindra Kumar) 2011 बैच के सिक्किम कैडर के अधिकारी हैं।

उनका जन्‍म 1981 में बिहार के बेगूसराय में किसान परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम शिवनंदन प्रसाद सिंह है। रविंद्र कुमार को शुरू से कविताएं लिखने का भी काफी शौक रहा है। उन्‍होंने गरीबी और भ्रष्टाचार पर काफी कविताएं लिखी हैं। रविंद्र कुमार ने 10वीं कक्षा की पढ़ाई बेगूसराय के जवाहर नवोदय से की थी। इसके बाद रांची में डीएवी से 12वीं की और मुंबई में मर्चेंट नेवी की पढ़ाई करने चले गए। उनका सेलेक्‍शन आईआईटी में भी हुआ था, लेकिन वह गए नहीं। उन्‍होंने इटली की एक कंपनी में छह साल तक नौकरी भी की। इस दौरान उन्‍होंने मार्शल आर्ट्स में ब्‍लैक बेल्‍ट और तैराकी में महारत हासिल की।