भारत सरकार ने ग्रीन, यलो एवम् रेड जोन की लिस्ट जारी की*पूरे हिंदुस्तान को 3 जोनों में बांटा गया है वह रेड जोन यलो और ग्रीन जॉब अब कौन सी जॉन का किस रंग का क्या मतलब है इसे पढ़े आंखों देखे अपराध पर

*भारत सरकार ने ग्रीन, यलो एवम् रेड जोन की लिस्ट जारी की*पूरे हिंदुस्तान को 3 जोनों में बांटा गया है वह रेड जोन यलो और ग्रीन जॉब अब कौन सी जॉन का किस रंग का क्या मतलब है इसे पढ़े आंखों देखे अपराध पर


_पूरे देश में 170 जिले रेड जोन घोषित किए गए_


नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत सरकार अब नई रणनीति बना रहा है। इसके तहत देशभर को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देशभर को हॉटस्पॉट और ग्रीन जोन में बांटा गया है। इसके अंतर्गत देश में 170 जिलों को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। ये सभी संक्रमण से ज्यादा प्रभावित क्षेत्र हैं। देश में 207 क्षेत्रों की पहचान गैर-हॉटस्पॉट के रूप में की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देशभर के जिलों को हॉटस्पॉट जिले, नॉन-हॉटस्पॉट जिले जहां पर कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं और ग्रीन ज़ोन जिलों जहां कोई मामला सामने नहीं आया है, में बांटा गया है।



हॉटस्पॉट जिले वो हैं जहां पर कोरोना वायरस के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं या मामलों की बढ़ने की गति काफी तेज है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि भारत में अभी तक सामुदायिक स्तर पर संक्रमण नहीं हुआ है, हालांकि स्थानीय स्तर पर संक्रमण का कुछ प्रसार हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक मंत्रालय ने कोविड-19 प्रबंधन योजना बनाने के लिए कहा है और साथ ही यह भी कहा है कि एक की असफलता पूरे देश की असफलता की वजह हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि हर जिले में कंटेनमेंट प्लान समान रूप से लागू किया जाए।


_रेड जोन में ये जिले_


स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बिहार का सीवान, दिल्ली के दक्षिणी, दक्षिणी पूर्वी, शाहदरा, पश्चिमी उत्तरी और मध्य दिल्ली, उत्तरप्रदेश के आगरा, नोएडा, मेरठ, लखनऊ गाजियाबाद, शामली, फिरोजाबाद, मोरादाबाद और सहारनपुर रेड जोन में कोरोना आउटब्रेक वाले जिलों में शामिल है। जबकि बिहार का मुंगेर, बेगुसराय और गया, दिल्ली का उत्तरी-पश्चिमी, उत्तराखंड के नैनीताल और उधम सिंह नगर और उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर, सीतापुर, बस्ती और बागपत रेड जोन के कलस्टर वाले जिलों में है।


_ऑरेंज जोन में शामिल ये जिले_


इसी तरह बिहार के गोपालगंज, नवादा, भागलपुर,सारन, लखीसराय, नालंदा और पटना, दिल्ली का उत्तरी-पूर्वी और उत्तरप्रदेश के कानपुर नगर, वाराणसी, अमरोहा, हापुड़, महाराजगंज, प्रतापगढ़ और रामपुर जैसे जिले ऑरेंज जोन में शामिल हैं, जहां न तो कोरोना का कलस्टर और न ही आउटब्रेक हुआ है। यहां कुछ केस पाए गए थे।


Comments
Popular posts
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
तेलंगाना भ्रष्टाचार का नोटों का पहाड़ बिजली अधिकारी के घर से बरामद
Image
पश्चिमी यूपी के आठ जिलों में नहीं बिकेंगे पटाखे, सुप्रीम फरमान
Image