5 जनवरी की ऐतिहासिक घटनाएं


*आज का इतिहास


*5 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ --*

खाजवाह की लड़ाई में औरंगज़ेब ने शाहशुजा को 1659 में पराजित किया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज ने 1671 में मुग़लों से सल्हर क्षेत्र को अपने कब्जे में किया।

मास्को शहर में 1731 में पहली बार स्ट्रीट लाइट जलायी गई थी।

कैलिफोर्निया स्टॉक एक्सचेंज की शुरूआत 1850 में हुई थी।

1893 में योगगुरू और आध्यात्मिक गुरू श्री योगानन्द जी का जन्म गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में हुआ था।

आयरलैंड के राष्ट्रवादी नेता जाॅन एडवर्ड रेडमोंड ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह 1900 में किया।

चार्ल्स पेरीन ने बृहस्पति ग्रह के सातवें उपग्रह इलारा के खोज की घोषणा 1905 में की।

कोलंबिया, पनामा और अमेरिका के बीच में पनामा को स्वतंत्र राज्य बनाने का समझौता 1909 में हुआ।

फोर्ड कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने अपनी कंपनी के कर्मचारियों का एक दिन का न्यूनतम वेतन 1914 में तय किया।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल निर्वाचित होने के बाद अमेरिका के पहले आधिकारिक दौरे पर 1952 में अमेरिका पहुँचे।

केंद्रीय ब्रिकी कर अधिनियम 1957 में प्रभाव में आया।

अमेरिका ने क्यूबा से राजनयिक संबंध 1961 में खत्म किये।

भारत में केन्द्रीय बिक्री कर अधिनियम 1970 में अस्तित्व में आया था।

पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 1971 में मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।

बांग्लादेश के नेता शेख मुजीबुर रहमान को 1972 में नजरबंद से आज़ाद कर दिया गया।

अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल एवं सांख्यिकी महासंघ ने ‘पेले’ को 2000 में शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।

अल्जीरिया में 2003 में हुए विद्रोहियों के हमले में 43 सैनिक मरे।

भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 2006 में 3 महीने के लिए बढ़ाया।

तंजानिया की विदेश मंत्री आशा रोज मिगरो 2007 में संयुक्त राष्ट्र की उपमहासचिव नियुक्त।

यूरोपीय संघ (ईयू) ने पाकिस्तान में चुनाव पर्यवेक्षण अभियान पूर्णरूप से 2008 में शुरू किया।

‘हरित राजस्थान अभियान’ के तहत डूंगरपुर ज़िला प्रशासन द्वारा ज़िले भर में फैली बंजर पहाड़ियों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में सम्मिलित कर लिया गया।

भारतीय संचार उपग्रह जीसैट-14 को 2014 में सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया गया।

जीसैट -14 में भारत में निर्मित क्रायोजेनिक इंजन का इस्तेमाल हुआ था।

*5 जनवरी को जन्मे व्यक्ति –*

मुगल शासक शहाबुद्दीन मोहम्‍मद शाहजहां का जन्‍म 1592 में लाहौर में हुआ था।

भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा पत्रकार बारीन्द्र कुमार घोष का जन्‍म 1880 में हुआ था।

भारतीय गुरु परमहंस योगानन्द जी का जन्‍म 1893 में हुआ था।

भारतीय जनता पार्टी के नेता मुरली मनोहर जोशी का जन्‍म 1934 में हुआ था।

भारतीय खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्‍म 1941 में हुआ था।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जन्‍म 1955 में हुआ था।

भारतीय अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का जन्‍म 1986 में हुआ था।

प्रसिद्ध बौद्ध विद्वान, समाज सुधारक, लेखक तथा पालि भाषा के मूर्धन्य विद्वान भदन्त आनन्द कौसल्यायन का जन्‍म 1905 में हुआ था।

कवि, साहित्यकार अशोक कुमार शुक्ला का जन्‍म 1967 में हुआ था।

स्पेन के राष्ट्रपति थे जॉन कार्लोस प्रथम का जन्‍म 1938 में हुआ था।


*5 जनवरी को हुए निधन –*

अधिवक्ता ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का 1890 में निधन।

ब्रिटिश राजनेता लॉर्ड लिनलिथगो का 1952 में निधन।

हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का 1982 में निधन।

सन 1908 में मैसूर के महाराजा के सहायक सचिव मिर्ज़ा इस्माइल का 1959 में निधन।

भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा निर्माता रमेश बहल का 1990 में निधन।

Popular posts
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
भाई के लिए बहन या गर्लफ्रेंड स्पेशल कोन सच्ची कहानी पूजा सिंह
Image