शामली महिला गुलाबी संगठन पहलवानों के सपोर्ट में जाएगा जंतर मंतर

 महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट शामली से


जाएंगी दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी पीड़ित बहनों खिलाडियों के समर्थन में।  मधु सैनी 


महिला का ददॅ एक महिला ही समझ सकती है जैसे प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला खिलाडियों के साथ बैठकर।



महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट ने पीड़ित महिला खिलाडियों के समर्थन में एक बैठक का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती मधु सैनी के निवास स्थान लाजपतराय शामली में संपन्न हुई। जिसमें महिला गुलाबी संगठन ट्रस्ट की महिला पदाधिकारियों ने पीड़ित महिला खिलाडियों के साथ हो रही ना इंसाफी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  संगीता पाल राष्ट्रीय सचिव ने कहा की प्रधानमंत्री जी ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद को गिरफ्तार क्यों नहीं करवा रहे हैं

इतना क्यों दबाओं में आ रहै है 

जब महिला खिलाडियों विदेशों में भारत देश के लिए गोल्ड मेडल जी कर आती है । जब तो, राजनेता,अभिनेता,धमॅनेता, बहुत तारीफ़ो के पुल बांधे जाते हैं।

बड़े बड़े मंचों पर सम्मान दिया जाता है

आज उन  पीड़ित महिला खिलाडियों

कोई सुनने वाला नहीं रहा है। रेखा सैनी राष्ट्रीय उपसचिव ने कहा की

जंतर-मंतर दिल्ली में बैठकर अपनी दुखी आवाज उठा रही है मगर सुनने वाला कोई नहीं है सभी राजनीतिक दलों ने आंख, कान, बन्द कर लिए हैं

यह बेटी भी आपकी ही भारत देश की है । इनका मुद्दा बिल्कुल सही है क्योंकि इनके साथ घटनाएं घट चुकी है

प्रधानमंत्री जी ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद को गिरफ्तार क्यों नहीं करा पा रहे हैं।  पुजा कौशिक महिला जिलाध्यक्ष  ने कहा की प्रधानमंत्री जी ने एक बहुत सुंदर नारा दिया था ( बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ) नारीशक्ति के सम्मान में क्या यह नारा झुठा दिया था। आज बेटियों पर हो रहा अत्याचार को सुनने व देखने वाला कोई नहीं है। भारत देश की महिला शक्ति प्रियंका गांधी ने पीड़ित महिला खिलाडियों का जंतर-मंतर दिल्ली में जाकर उनका दुख सुना उनका हौसला बढ़ाया।

आज भारत देश के लिए कितनी बड़ी दुख का विषय है । अंजली बंसल ज़िला उपाध्यक्ष ने कहा की

ये बहनें वहीं है जो भारत देश के लिए अपनी खुद की कड़ी मेहनत करके भारत देश को मैडल जीतकर सम्मान दिलाने का काम करती है।

दुसरे देशों से मैडल जीतकर आती हमारी बहनें ।  जब तो हमारे देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी खुशी जाहिर करते थे ।  बेबी कश्यप प्रमुख समाजसेवी ने कहा की 

आज भाजपा नेता और कबड्डी के अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह सांसद

के द्वारा किया जा रहा शोषन से पीड़ित बहनें खिलाड़ी ।

की  दुखी आवाज को प्रधानमंत्री जी नहीं सुन रहे हैं।

प्रधानमंत्री जी ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं करा पा रहे हैं

ऐसी क्या मजबूरी पढ़  गई है।

अपनी बहनों की रक्षा के लिए शक्तिशाली बनना है ।

बैठक में मधु सैनी राष्ट्रीय अध्यक्षा संगीता पाल राष्ट्रीय सचिव, रेखा सैनी राष्ट्रीय सचिव, संगीता वर्मा राष्ट्रीय सचिव, पुजा कौशिक महिला जिलाध्यक्ष,  अंजली बंसल ज़िला उपाध्यक्ष,रेखा शर्मा वरिष्ठ महिला, कोमल गहलोत, सुनिता शर्मा, बेबी कश्यप प्रमुख ससमाजसेवी,  प्रियका गोयल,  रेशमा , सोनिया पांचाल,हेमा सैनी, लता सैनी, मुनेश सैनी, गायत्री,

आदि मौजूद रहीं।

Popular posts
मत चूको चौहान*पृथ्वीराज चौहान की अंतिम क्षणों में जो गौरव गाथा लिखी थी उसे बता रहे हैं एक लेख के द्वारा मोहम्मद गौरी को कैसे मारा था बसंत पंचमी वाले दिन पढ़े जरूर वीर शिरोमणि पृथ्वीराज चौहान वसन्त पंचमी का शौर्य *चार बांस, चौबीस गज, अंगुल अष्ठ प्रमाण!* *ता उपर सुल्तान है, चूको मत चौहान
Image
चार मिले 64 खिले 20 रहे कर जोड प्रेमी सज्जन जब मिले खिल गऐ सात करोड़ यह दोहा एक ज्ञानवर्धक पहेली है इसे समझने के लिए पूरा पढ़ें देखें इसका मतलब क्या है
एक वैध की सत्य कहानी पर आधारित जो कुदरत पर भरोसा करता है वह कुदरत उसे कभी निराश नहीं होने देता मेहरबान खान कांधला द्वारा भगवान पर भरोसा कहानी जरूर पढ़ें
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सभी जिला अधिकारियों के व्हाट्सएप नंबर दिए जा रहे हैं जिस पर अपने सीधी शिकायत की जा सकती है देवेंद्र चौहान
भाई के लिए बहन या गर्लफ्रेंड स्पेशल कोन सच्ची कहानी पूजा सिंह
Image